बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

IPL फाइनल : एक खिलाड़ी के रूप में आज आखिरी बार मैदान में नजर आएंगे महेंद्र सिंह धोनी

IPL फाइनल : एक खिलाड़ी के रूप में आज आखिरी बार मैदान में नजर आएंगे महेंद्र सिंह धोनी

DESK : IPL का आज फाइनल  मुकाबला खेला जाएगा। गुजरात टाइंटस या चेन्नई सुपर किंग्स में से किसे चैंपियन बनने का मौका मिलेगा, इसको लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। लेकिन, एक उत्सुकता सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भी है। माना जा रहा है आज धोनी एक खिलाड़ी के तौर आखिरी बार मैदान में नजर आ सकते हैं। ऐसे में 42 वर्षीय धोनी को देखने का आखिरी बार में उतरते देखने की चाहत उनके हर प्रशंसक के मन में है। 

दिया था बड़ा बयान

दो दिन पहले गुजरात टाइंटस के साथ खेल गए मैच के बाद रिटायरमेंट को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा था  कि अभी उन्होंने इसको लेकर कुछ प्लान नहीं किया है। उनके पास इसके लिए नौ महीने समय है।एमएस धोनी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर स्पष्ट बयान ना दिया हो, लेकिन इसको माही का आखिरी सीजन माना जा रहा है। ऐसे में बतौर कप्तान धोनी आईपीएल में अपना लास्ट फाइनल खेलते हुए नजर आएंगे। माही की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल की ट्रॉफी को चार बार अपने नाम किया है और सीएसके की टीम एक और खिताब के साथ धोनी को विदाई देना चाहेगी।

2020 ले चुके हैं अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संयास

बता दें धोनी 2020 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संयास ले चुके हैं। आखिरी बार उन्होंने 2019 में हुए क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। उसके बाद धोनी सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए दिखते हैं। लेकिन अब आज के मैच के बाद संभावना है कि वह अगले सीजन से मैदान में नजर नहीं आएं।

Suggested News