क्या बिहार में लौट रहा है जंगलराज? जानें आखिर क्यों लगातार उठ रहा है यह सवाल, अपहरण की बढ़ती वारदातों ने बढाई चिंता

क्या बिहार में लौट रहा है जंगलराज?  जानें आखिर क्यों लगातार उठ रहा है यह सवाल, अपहरण की बढ़ती वारदातों ने बढाई चिंता

पटना. बिहार में अगस्त 2022 में राजद और जदयू वाली महागठबंधन सरकार बनी है। तब से ही विपक्षी दल भाजपा लगातार बिहार में जंगलराज के वापस आने की बात कर रही है। कई मायने में अब विपक्ष का यह दावा लगातार अपहरण की बढ़ती वारदातों से उसी तरफ जाता दिख रहा है। बिहार में पिछले कुछ दिनों में जिस तरह अपहरण की घटनाएं सामने आई हैं उससे अब डेढ़ दशक पहले वाला खौफ फिर से याद आने लगा है। दरअसल, आज हम आपको तीन ऐसी अपहरण की घटनाओं के बारे में बताने जा रहे है जो इस बात की तरफ इशारा कर रही है कि बिहार में अपराधी कहीं फिर से जंगलराज तो नहीं ला देंगे। 

बता दें कि, बिहार में आए दिन अपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही है। बैखोफ अपराधी हर दिन लूट-पाट, चोरी, अपहरण जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पिछले दिनों बिहार के NMCH के डॉक्टर के अचानक  लापता होने की घटना ने सभी को हिला कर रख दिया। NMCH  के डॉक्टर को लपाता हुए करीब एक पखवाडा होने को है। लेकिन अब तक पुलिस को उनका कोई सुराख नहीं मिला है। अभी इस घटना को पुलिस सुलझा ही रही थी कि, पटना के बिहटा और बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से दो और अपरहरण की घटनायें सामने आ गयी। हालंकि मुजफ्फरपुर की घटना को पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर ही सुलझा लिया है। पुलिस ने डॉक्टर के बेटे को सकुशल बरामद कर लिया है। 

वहीं, NMCH के डॉक्टर को ढूंढने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। बावजूद इसके  पुलिस के हाथ खाली है। दूसरी और पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव का रहने वाले श्रीरामपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक राज किशोर पंडित के एकलौते बेटे तुषार कुमार को बदमाशों ने अपहरण कर लिया है। अपहरणकर्ताओं ने शिक्षक को व्हाट्सअप द्वारा 40 लाख रुपए की फिरौती की मांग की है। साथ ही यह धमकी भी दी है कि यदि दो दिन में पैसे नहीं मिला तो उनके बेटे की हत्या कर दी जाएगी। 

अपहरण और अपराध की ऐसी घटनाओं के बाद अब लोगों द्वारा बिहार पुलिस और राज्य सरकार से लगातार सोशल मीडिया पर सवाल किया जा रहा है. कई लोग सोशल मीडिया पर इन घटनाओं का जिक्र करते हुए राज्य में कानून-व्ययस्था की स्थिति पर सवालिया निशान लगा रहे हैं. वहीं भाजपा भी इन मुद्दों पर नीतीश सरकार में जंगलराज की वापसी का दावा कर रही है. 


Find Us on Facebook

Trending News