बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जाप का बीजेपी कार्यालय पर हमला कायरता, बंद होनेवाली है ऐसे लोगों की दुकान : संजय जायसवाल

जाप का बीजेपी कार्यालय पर हमला कायरता, बंद होनेवाली है ऐसे लोगों की दुकान : संजय जायसवाल

PATNA : जाप कार्यकर्ताओं द्वारा बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर किये हमले को बीजेपी ने कायराना करतूत बताया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा है कि किसानों का शोषण कर अपनी राजनीति चमकाने वाले दल और उनके समर्थकों के प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर हमला कर कायरता का परिचय दिया है। बिचौलियों की इस करतूत की जितनी निंदा की जाय कम होगी। इसका जवाब अगले माह होने वाले विधानसभा के चुनाव में राज्य के किसान देंगे।

डॉक्टर जायसवाल ने आज कहा है कि किसानों की आर्थिक समृद्धि वाले कृषि विधेयक का प्रावधान उन नेताओं को नहीं पच रहा है जो किसानों की बरगलाकर उनका शोषण-दोहन करते थे, अपनी राजनीति चमकाते थे। अब ऐसे बिचौलिए की चलने वाली दुकान बंद हो जायेगी। 

उन्होंने कहा है कि राजद की शह पर जाप नेताओं ने आज हरबे-हथियारों के साथ भाजपा कार्यालय पर आक्रमण किया। यह करतूत राजद की गिरते राजनीतिक स्तर की पराकाष्ठा है। जनता के समक्ष अपनी जमीन खिसकती देख टूटता-बिखरता महागठबंधन इस कदर तिलमिला उठा है कि वह शारीरिक आक्रमण पर उतारू हो गया है। 

डॉक्टर जायसवाल ने आरोप किया कि देश के किसानों को ऐसे कानूनों में उलझा कर रखा गया जिसके कारण वे अपनी उपज को अपने मन मुताबिक नहीं बेच सकते थे। नतीजा हुआ कि उपज तो बढती गयी लेकिन किसानो की आय में उतनी वृद्धि नहीं हुई। हां, उनका कर्ज अवश्य बढ़ गया। इस बिल के आने के बाद अब यह समस्या नहीं पैदा होगी। भाजपा के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने बीते वर्षों में निरंतर किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए अनेकों कार्य किये हैं और अब संसद द्वारा पारित कृषि संशोधन विधेयक किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए नये द्वार खोलने वाला है। अब किसान कहीं भी जाकर अपने उत्पाद बेच सकेंगे।

बता दें आज कृषि विधेयक के विरोध में किसान संगठन और विपक्ष द्वारा राष्ट्रव्यापी भारत बंद किया गया है। इस बंद को राजद, जाप और कांग्रेस समेत विपक्षी दलों द्वारा समर्थन दिया गया। इसी कड़ी में आज जाप कार्यकर्ता बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंच हंगामा किया। इस दौरान जाप और बीजेपी कार्यकर्तायों के बीच जमकर झड़प हुई। 

Suggested News