बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में सात समंदर पार से आई जापानी महिलाएं कर रही छठ पूजा, अपने हाथों से बनाया प्रसाद

गया में सात समंदर पार से आई जापानी महिलाएं कर रही छठ पूजा, अपने हाथों से बनाया प्रसाद

GAYA : भारत में जड़ मजबूत करने के बाद लोक आस्था का पर्व अब विदेश तक पहुंच चुका है। यही वजह है की यहाँ आने वाले विदेशी पूरा श्रद्धा के साथ छठ पर्व को मनाते है। इस साल भी सात समंदर पार से आकर विदेशी श्रद्धालु बोधगया में छठ पर्व में शामिल होने के लिए आए है। 

छठ पर्व पर आस्थावान जापानी और नीदरलैंड के महिला श्रद्धालु गया में छठ का प्रसाद बनाते नजर आये। दरअसल जापान की एक महिला यूको मोमो ने गया में छठ पूजा का अनुष्ठान की है इस पर्व में शामिल होने के लिए सात समंदर पार से कुछ और लोग आए है जो पहले भी छठ पूजा में शामिल हुए थे। 

इसके अलावा नीदरलैंड के दो श्रद्धालु भी लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा में शामिल होकर भगवान भास्कर का पूजा करेंगे। इस दौरान नीदरलैंड से आए जोशिम ने बताया की छठ पर्व के बारे में केवल सुना था। 

उन्होंने कहा की आज बहुत ही सुनहरा मौका है की आज हम इस महान पर्व में शामिल है। उन्होंने कहा की ये एक ऐसी पूजा है जिसमे सूर्य का पूजा किया जाता है। यहां के लोग सूर्य को भगवान का दर्जा देते है। ये बहुत ही बड़ी बात है।

गया से संतोष की रिपोर्ट 

Suggested News