बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जश्न-ए-आजादीः JDU प्रदेश कार्यालय में झंडोत्तोलन कार्यक्रम, उमेश कुशवाहा ने फहराया तिरंगा और दी बधाई

जश्न-ए-आजादीः JDU प्रदेश कार्यालय में झंडोत्तोलन कार्यक्रम, उमेश कुशवाहा ने फहराया तिरंगा और दी बधाई

PATNA: देशभर में 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। लगभग सभी सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं निजी प्रतिष्ठानों में भी विशेष रूप से कार्यक्रम हुए और तिरंगा फहराया गया।

इस खास मौके पर जेडीयू प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने झंडोत्तोलन किया है। प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते उन्होनें झंडे की सलामी ली। साथ ही साथ उन्होंने देशवासियों को बधाई दी। उन्होनें कहा कि देश आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस खास मौके पर देश की एकता, अखडंता और शांति की कामना हम सभी करते हैं। 

वहीं RCP सिंह के बिहार आगमन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि वह पहली बार केंद्र में मंत्री बने हैं। उनके स्वागत की तैयारी की जा रही है। सभी बड़े स्तर पर तैयारियों में लगे हुए हैं और पार्टी दफ्तर में भी कार्यक्रम रखा गया है।

Suggested News