बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पीएम पर जमकर बरसे गीतकार जावेद अख्तर और योगेन्द्र, एक ने दिया लोकतंत्र का हवाला तो दूसरे ने बताया मोदी को सबसे बड़ा झूठा

पीएम पर जमकर बरसे गीतकार जावेद अख्तर और योगेन्द्र, एक ने दिया लोकतंत्र का हवाला तो दूसरे ने बताया मोदी को सबसे बड़ा झूठा

BEGUSARAI : सीपीआई के लोकसभा प्रत्याशी कन्हैंया कुमार के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे देश के जानेमाने साहित्यकार और गीतकार जावेद अख्तर और स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेन्द्र यादव ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। 

गीतकार जावेद अख्तर ने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी राज में देश का लोकतंत्र खतरे में है। पीएम को लोकतंत्र में विश्वासी नहीं है। जनता चाहे तो इस बुरे वक्त की सरकार को बदल सकती है। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में सच बोलना मना है। देश का लोकतंत्र बुरे वक्त में चल रहा है। देश की पांच हजार साल पुरानी संस्कृति को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। अमीरों के लिए सरकार काम कर रही है। देश में गरीबी, बेरोजगारी, भुखमरी, शिक्षा मुद्दा नहीं है। सांप्रदायिक मुद्दों पर चुनाव लड़ा जा रहा है। कन्हैया कुमार के समर्थन में प्रचार करने आए जावेद अख्तर ने कहा कि मोदी जी को लोकतंत्र में वश्विास नहीं है। मैं जो कह रहा हूं सिर्फ वही ठीक है का सिद्धांत देश में लागू करने की कोशिश की जा रही है। 

जावेद अख्तर ने कहा कि कन्हैया कुमार से मोदी जी को तकलीफ होने की सबसे बड़ी वजह यह है कि । कन्हैया सच बोलता है, जबकि मोदी जी के राज में सच बोलने की इजाजत नहीं है।।

स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के जैसा झूठा प्रधानमंत्री आज तक नहीं हुआ है। देश का लोकतंत्र तिल-तिल कर रोज खत्म हो रहा है। यादव ने कहा कि किसान मर रहे हैं, जवान शहादत दे रहे हैं। बेरोजगारी चरम पर है। लेकिन, प्रधानमंत्री झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। कहा आज तक ऐसा किसान विरोधी सरकार देश में नहीं हुआ।।

उन्होंने कहा कि आप किसानों, बेरोजगारों, छात्रों, महिलाओं की सुरक्षा की बात करो तो वह बात कुछ और करने लगते हैं। आज गिनती यह नहीं हो रही है कि देश में बेरोजगार कितने हैं। गिनती हो रही है कि बालाकोट में किनते आतंकवादी मारे गए हैं। गरीबी के प्रतिशत की जगह गिने जा रहे हैं कि वायनाड में कितने मुसलमान है। कहा कि सत्ता के खिलाफ बोलना देशद्रोह नहीं है। सबसे बड़ा देशद्रोह है हन्दिू-मुसलमान में फुट करना। कहा आज बाबा साहब अंबेडकर के संविधान को बचाने की लड़ाई है। 

योगेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि कन्हैया पूरे देश की निगाह आज बेगूसराय पर टिकी हुई है। कन्हैया की जीत से लोकतंत्र मजबूत होगा। साथ ही उन्होंने कन्हैया की जीत का दावा भी किया। 

Suggested News