क्षेत्रीय कलाकारों को मंच उपलब्ध करायेगी जाज, हर समस्याओं का करेगी समाधान

Jamshedpur : जमशेदपुर शहर के नीमडीह चिलगू पंचायत भवन में आज एक अहम बैठक जमशेदपुर आर्टिस्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष सुमंत चौबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सुमंत चौबे ने कहा कि सभी कलाकारों को संगठित कर क्षेत्रीय कलाकारों के हर तरह की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य है झारखण्ड के कला संस्कृति को बचाना व प्रोत्साहित करना। सचिव वशिष्ठ नारायण पात्र ने कहा कि झारखंड विविध कला, भाषा, रंग व रूप से सुसज्जित राज्य है। यहां के अनेक अभिनेता-अभिनेत्रियों ने फिल्मी दुनिया में सफलता का परचम लहराया। अनेक कलाकार उचित मंच के अभाव में गुमनामी के अंधेरे में गुम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी कला भाषा के कलाकारों को मंच देने का काम भी एसोसिएशन का प्रयास होगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष सुमंत चौबे, सचिव वशिष्ठ नारायण पात्र,  कोषाध्यक्ष दीना पांडा, कला संस्कृति प्रमुख सुपर बबलू, बनमाली हांसदा, सुनील मार्डी, बुद्धदेव आदित्यदेव आदि काफी संख्या में कलाकार उपस्थित थे।

Nsmch
NIHER

रांची से मो.मोईजुद्दीन की रिपोर्ट