बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंत्री के सेना पर विवादित बयान को लेकर जदयू ने किया हमला, कहा सेना के शौर्य और पराक्रम पर सवाल उठाने का अधिकार किसी को नहीं

मंत्री के सेना पर विवादित बयान को लेकर जदयू ने किया हमला, कहा सेना के शौर्य और पराक्रम पर सवाल उठाने का अधिकार किसी को नहीं

PATNA : जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम पर सवाल उठाने का अधिकार किसी को भी नहीं है। यह कहीं से भी उचित और जायज नहीं है। ऐसे मुद्दे राजनीति के लिए नहीं होते हैं। अग्निवीर योजना का विरोध हम लोगों ने भी किया था। लेकिन लोकतांत्रिक तरीकों से किया था।

लोकतंत्र में आप किसी भी मुद्दे के पक्ष या विपक्ष में हो सकते हैं। लेकिन विरोध करने में भी भाषा की मर्यादा का ख्याल हर किसी को रखना चाहिए। यह बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा की मंत्री ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया है, जिन शब्दों का प्रयोग किया है। वह कहीं से भी उचित और जायज नहीं है। जिम्मेदार और संवैधानिक पद पर बैठे किसी भी व्यक्ति को ऐसे बयानों से बचना चाहिए। ऐसी बातों से सेना का अपमान होता है। हमारी सेना ने अपने शौर्य से हमेशा इस बात को साबित किया है कि वह किसी से भी लोहा लेने में सक्षम है।

बता दें की नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल सुरेन्द्र यादव ने बुधवार को अग्निवीर योजना की निंदा करते हुए भारतीय सेना के खिलाफ विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अगले साढ़े आठ साल में भारत की सेना हिजड़ों की फ़ौज हो जाएगी। वे यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि अग्निवीर जिस किसी के दिमाग की उपज है उसे फांसी पर चढ़ा देना चाहिए। पूर्णिया में 25 फरवरी को होने वाली महागठबंधन के महारैली को लेकर सीमांचल के जिलों में सुरेन्द्र यादव दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में कटिहार में तैयारी की कमान संभाले प्रभारी मंत्री सुरेंद्र यादव ने सेना को लेकर विवादस्पद टिप्पणी की। 

उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि कहा जाता है कि मोदी चाय बेचते थे। चाय बेचना अच्छी बात है। लेकिन चाय बेचते बेचते देश को बेचा जा रहा है। इसी दौरान उन्होंने कहा कि अग्निवीर एक ऐसी योजना है जिसमें देश की सेना कमजोर होगी। आने वाले वर्षों में जब सेना के मौजूदा जवान सेवानिवृत हो जाएंगे तो सिर्फ अग्निवीर बनेंगे। वे 4 साल में रिटायर हो जाएंगे। एक तरह से ट्रेनिंग के पहले ही वे रिटायर हो जाएंगे। देश की सेना अगले साढ़े आठ साल में हिजड़ों की फ़ौज साबित हो जाएगी। 


Suggested News