सिवान में जदयू प्रखंड कार्यसमिति की हुई बैठक, सांसद कविता सिंह के साथ विस प्रभारी छोटू सिंह ने किया शिरकत

SIWAN : आज जनता दल यूनाइटेड सिवान सदर और नगर की कार्यसमिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष विजय ठाकुर की अध्यक्षता मे की गई। जिसका संचालन जिला प्रवक्ता सुनील कुमार ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से सांसद कविता सिंह, पार्टी के जिलाध्यक्ष चन्द्रकेतु सिंह, सिवान विधानसभा प्रभारी अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह उपस्थित रहे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा की आज देश को बचाने के लिए हमलोगो के नेता नीतीश कुमार ने जो बोझ अपने सर लिया है। हमारी भी जिम्मेवारी बनती है की हम उस बोझ को थोड़ा थोड़ा अपने सर भी लेकर अपने नेता का सहयोग कर बिहार मे किए गए कार्यों को हम समाज के निचले हिस्से तक पहुंचाए और भाजपा के झूठे प्रचार प्रसार से लोगो को अवगत कराए।
वहीँ सांसद कविता सिंह ने कहा कि आज यह बैठक प्रखंड कार्यसमिति की बैठक है। आगे हमे पंचायतों में भी जाना है और अपनी पार्टी को मजबूत करना है। इस बार केंद्र के 2 सदस्यीय सरकार को हटाना है। आगे उन्होंने बताया की किसी पार्टी या संस्था से लड़ना कठिन हो सकता है। लेकिन यह व्यक्ति विशेष की सरकार को उखाड़ फेंकना मुस्किल नही है।
उधर सिवान विधानसभा प्रभारी अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह ने कहा की सिवान विधानसभा में संगठन को मजबूत करने के लिए मुझे जितना काम करना होगा करने के लिए तैयार है। हम इस विधानसभा को आप सभी के सहयोग से नम्बर एक बनाएंगे। हम सभी के नेता नीतीश कुमार को आज देश हसरत भरी निगाहों से देख रहा है। इसलिए हमारी जिम्मेवारी अधिक बंटी है। बैठक मे सांसद कविता सिंह, जिलाध्यक्ष चन्द्रकेतु सिंह, विधानसभा प्रभारी अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, जिला परिषद अध्यक्षा संगीता यादव पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश सचिव उमेश ठाकुर, मंसूर आलम , राज्य परिषद सदस्य निकेश चंद्र तिवारी ,अशरफ अंसारी मुर्तुजा अली पैगाम , जिला प्रवक्ता सुनील कुमार,मतीन अहमद, विजय ठाकुर , लालबाबू प्रसाद शुशील देवी जिला परिषद सदस्य बेबी देवी आदि मौजूद रहे।