बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के प्रत्येक बूथ पर अध्यक्ष और सचिव बनाने को लेकर जेडीयू ने झोंकी ताकत, 23-24 को चलेगा स्पेशल ड्राइव

बिहार के प्रत्येक बूथ पर अध्यक्ष और सचिव बनाने को लेकर जेडीयू ने झोंकी ताकत, 23-24 को चलेगा स्पेशल ड्राइव

PATNA: बिहार के प्रत्येक बूथ पर अध्यक्ष और सचिव बनाने के लिए जेडीयू ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने दावा किया है कि बिहार के प्रत्येक बूथ पर अध्यक्ष और सचिव के मनोनयन के लिए चलाया जा रहा जदयू का अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है। इस अभियान को और गति देने के लिए पार्टी 23 और 24 नवंबर को एक बार फिर विशेष ड्राइव चलाने जा रही है।

 जेडीयू ने इससे पहले 15 से 17 नवंबर तक विशेष ड्राइव चलाया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष और सचिव बनाए गए। पार्टी का यह अभियान 05 दिसंबर तक चलाया जाना है। पार्टी का दावा है कि अब तक लगभग 45 फीसदी बूथों पर अध्यक्ष और सचिव बना लिए गए हैं।

बिहार प्रदेश जदयू के महासचिव अनिल कुमार ने बताया कि इस अभियान को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुए अनगिनत विकास-कार्यों और सामाजिक सरोकार से जुड़े अभियानों से प्रभावित होकर न केवल बूथ अध्यक्ष और सचिव बल्कि बड़ी संख्या में लोग बूथ कमिटी के सदस्य भी बन रहे हैं।

अनिल कुमार ने बताया कि अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 45 फीसदी बूथों पर अध्यक्ष और सचिव बना लिए गए हैं। 23 और 24 नवंबर के विशेष ड्राइव के बाद इसमें भारी इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के इस अभियान ने जैसे त्योहार का रूप ले लिया है। पार्टी के तमाम कार्यकर्ता और हर स्तर के पदाधिकारी इसको लेकर संकल्प के साथ जुटे हुए हैं।



Suggested News