बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के प्रसिद्ध लोकगीत गायक सतेन्द्र कुमार संगीत ने जेडीयू सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का संभाला कार्यभार, संगठन को धार देने में जुटे

बिहार के प्रसिद्ध लोकगीत गायक सतेन्द्र कुमार संगीत ने जेडीयू सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का संभाला कार्यभार, संगठन को धार देने में जुटे

PATNA: बिहार के प्रसिद्ध लोकगीत गायक सत्येंद्र कुमार संगीत ने जेडीयू सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार रविवार को संभाल लिया। कार्यभार संभालते ही सतेन्द्र कुमार संगीत संगठन को धार देने में जुट गए हैं। उन्होंने पहले ही दिन अपने संगठन का विस्तार किया है। जेडीयू के प्रदेश महासचिव नवीन कुमार आर्य एवं अनिल कुमार ने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार संगीत को कार्यभार संभालने पर बधाई दी है।

सतेन्द्र कुमार संगीत ने अपने संबोधन में कहा कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य के विकास को लेकर किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश के कार्यों के कारण आज पूरे देश में बिहार का मान और सम्मान बढ़ा है। उनकी नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार संगीत ने अपना संगठन विस्तार किया है। चित्रकार एवं कला समीक्षक मनोज कुमार बच्चन, विरेन्द्र कुमार सिंह एवं अमर कुमार सिन्हा को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही वरिष्ठ चित्रकार  विनोद कुमार को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाया गया है। सतेन्द्र कुमार संगीत ने कहा कि सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों का मनोनयन भी कर लिया गया है जिसकी सूची शीघ्र ही जारी की जाएगी।

इससे पहले जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न हुई। जिसमें पूरे राज्य के सभी जिलों के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं पूर्व पदाधिकारी शामिल हुए।


Suggested News