बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली के जदयू जिलाध्यक्ष ने कमिटी के सदस्यों और प्रखंड अध्यक्षों के साथ की बैठक, सात सदस्यीय बूथ कमिटी की गठन पर हुई चर्चा

वैशाली के जदयू जिलाध्यक्ष ने कमिटी के सदस्यों और प्रखंड अध्यक्षों के साथ की बैठक, सात सदस्यीय बूथ कमिटी की गठन पर हुई चर्चा

VAISHALI : जिला जदयू के हाजीपुर दिघी स्थित प्रधान कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह के अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मुख्य रूप से सभी  प्रखंडों के प्रत्येक पंचायत के बूथों स्तर पर सात सदस्यीय बूथ कमिटी की नियुक्ति के लिए किया गया। 

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित तिरहुत प्रमंडल प्रभारी परमहंस कुमार ने जिला कमिटी के सदस्यों और सभी प्रखण्ड अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा की पार्टी ने तय किया है कि सभी बूथ पर 7 कर्मठ कार्यकर्ताओं की बूथ कमिटी नियुक्त  करना है यही सूची जिला प्रशासन को भी सौपीं जायेगी। 

उन्होंने कहा कि हमारा संगठन पहले से मजबूत है परंतु बूथ कमिटी की बहाली से हमे और मजबूती मिलेगी। चुनाव के समय जो भी पार्टी के प्रत्याशी होंगें। उन्हे भी इसका लाभ मिलेगा। जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह ने प्रखण्ड अध्यक्षों से कहा की जिला कमिटी से लेकर पंचायत अध्यक्षों से सहयोग लेकर जल्द से जल्द सूची जिला को उपलब्ध करायें। ताकि प्रदेश द्वारा दिये गए समय 5 मार्च तक सारी सूची प्रदेश को सुपुर्द किया जा सके।  बैठक में उपस्थित जिला कमेटी के सदस्यों और सभी प्रखंड अध्यक्षों ने समय से बूथ कमिटी बनाने पर अपने अपने सुझाव दिये और ससमय  बूथ कमिटी बनाकर जिला मे जमा करने का भरोसा दिया। 

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जदयू नेता डॉ. आशमा परवीन, महेंद्र राम,जागेश्वर राय ,सुदेश कुमार मुन्ना, हरिओम कुशवाहा, विनोद कुमार सिंह, रामेश्वर सहनी, अंजनी पटेल, हरिहर सहनी, अशोक चौधरी,अविनाश कुमार लड्डू, शक्ति किशोर, कामाख्या नारायण सिंह, सुनील कुमार सुमन, विजय सिंह, रामानंद सिंह, अरविंद राय, राजेश्वर प्रसाद मुकेश, हरेंद्र सिंह, दीपक कुमार सिंह,ब्रजमोहन शर्मा, विनोद कुमार सुमन ,जागेश्वर सिंह कुशवाहा, प्रेम कुमार निषाद, उमेश भगत, राजेश्वर प्रसाद सिंह, अरुण कुमार राय, राहुल कुमार, अमरनाथ चौधरी ,नीतीश कुमार पटेल, दीपक कुशवाहा भारती, दिनेश कुमार, प्रमोद कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित थे।


वैशाली से अमरेश की रिपोर्ट 

Suggested News