बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नय संसद भवन के उद्धाटन के विरोध में जदयू ने किया अनशन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- सारा इतिहास अपने नाम कराना चाहते हैं प्रधानमंत्री

नय संसद भवन के उद्धाटन के विरोध में जदयू ने किया अनशन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- सारा इतिहास अपने नाम कराना चाहते हैं प्रधानमंत्री

PATNA : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नए संसद भवन का उद्घाटन कर दिया है। जिसके बाद सियासी बयानबाजी थमने के बजाय और बढ़ गई है। दरअसल, आरजेडी ने एक विवादित ट्वीट कर सियासी घमासान और तेज कर दिया। राजद की तरफ से किए गए ट्वीट में नई संसद की तुलना एक ताबूत से की गई। बता दें कि संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री करने वाले थे। जिसका विपक्षी दल लगातार बहिष्कार कर रहे थे। वहीं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ तमाम कार्यकर्ताओं ने पटना में अम्बेडकर मूर्ति के सामने बैठकर केंद्र सरकार के प्रति विरोध जताया है। इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कई मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर  के काल से निकल कर सारा इतिहास अपने नाम करवाना चाहते हैं। 

ललन सिंह ने कहा कि बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर द्वारा संविधान का निर्माण किया गया। उस संविधान का हम लोग अपने धर्मिक ग्रंथो के बराबर आदर करते है। लेकिन देश की वर्तमान सरकार संविधान की धज्जी उड़ा रही है। उन्होंने कहा कि नए संसद भवन के निर्माण की कोई जरूरत नहीं थी। लेकिन अगर बना ही लिया था तो उसका उद्घाटन करने का अधिकार सिर्फ राष्ट्रपति का ही है। हर साल संसद सत्र के पहला दिन राष्ट्रपति लोकसभा और राज्यसभा का संबोधन करते हैं। कुछ दिन बाद प्रधानमंत्री कहेंगे कि आप रहने दीजिये। हम ही संबोधन करेंगे। ललन सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति आदिवासी महिला है। जब उन्हें उम्मीदवार बनाया गया था। तब  भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता मोदी को आदिवासी प्रेम के साथ जोड़ कर प्रचारित कर रहा था। अब क्या हुआ। प्रधानमंत्री ने आदिवासी महिला को सम्मान दिया। लेकिन ससंद भवन का अद्घाटन करके उनका अपमान किए हैं। 


जदयू अध्यक्ष ने कहा कि, नए संसद भवन के शिलान्यास के समय देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद थे। उन्हें भी आमंत्रित नहीं किया गया था। मोदी ने पूरे मीडियाकर्मोयों को अपने अधीन कर लिया है। सभी वही दिखाते हैं जो यह चाहते है। और जब इनके मन का नहीं होता है तो यह सीबीआई और ईडी का छापा मरवा देते हैं। देश में अघोषित इमरजेंसी लालू हो गई है।

ललन सिंह ने कहा कि, अगर प्रधानमंत्री 2024 में भी चुनाव जीत कर आ गए तो विरोध करने वालों को उठाकर जेल में बंद कर देंगे। संसद में जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके खिलाफ बोला तो उनकी सदस्यता रद्द कर दी। लोगों को भाजपा से लोकतंत्र की परिभाषा सीखने की जरूरत नहीं है। लोकतंत्र का मतलब होता है लोक का तंत्र लोकतंत्र का मतलब वह नहीं होता जो भाजपा तय करे। उन्होंने कहा कि, दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें है। जिनमें से 63 सीट आम आदमी पार्टी ने जीता है। लेकिन वहां तीन सीट जीतने वाले की सत्ता चला रही है। वहीं ललन सिंह ने आगामी लोकसभी रिजल्ट की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि, भाजपा जैसे कनार्टक में हार गयी। अभी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव होने वाली है। जिनमें बीजेपी को भारी हार का सामना करना पड़ेगा।

Suggested News