तेजस्वी यादव की पिछलग्गू बन कर रह गई जदयू को भाजपा के बारे में बोलना शोभा नहीं देता, भाजपा ने कहा - पहले अपने डील का खोलें राज

 तेजस्वी यादव की पिछलग्गू बन कर रह गई जदयू को भाजपा के बारे में बोलना शोभा नहीं देता, भाजपा ने कहा - पहले अपने डील का खोलें राज

PATNA : जदयू के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। पिछले कई दिनों से पार्टी में बागी रूप अपनाए हुए उपेंद्र कुशवाहा को लेकर माना जा रहा है कि वह जदयू से रिश्ता तोड़ सकते हैं। जिसके बाद चर्चा है कि वह भाजपा के साथ जा सकते हैं। जिसको लेकर जदयू अध्यक्ष ने भाजपा से उपेंद्र कुशवाहा के साथ हुए डील के बारे में पूछा है। जिस पर अब भाजपा की तरफ से भी जवाबी हमला किया गया है।

 भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा है कि हमारी डील हुई या नही, उसके बारे में पूछले से पहले ललन सिंह को पहले उपेंद्र कुशवाहा ने जिस डील के बारे में पूछा था, पहले उसका जवाब देना चाहिए कि राजद के साथ जदयू की क्या डील हुई है। सच्चाई है कि जब तक ललन सिंह भाजपा के बारे में कुछ नहीं बोलते हैं, तब तक उनका खाना नहीं पचता है।

जदयू को बताया पिछलग्गू

निखिल आनंद ने इस दौरान जदयू को तेजस्वी यादव का पिछलग्गू पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा सत्ता हस्तांतरण करने से पहले कई नेताओं के वीटो लगाने के बाद नीतीश कुमार डर गए हैं। अब बिहार में नीतीश कुमार अप्रत्यक्ष रूप से सुपर सीएम किसी दूसरे को बनाकर खुद गृह मंत्री की भूमिका में आ गए हैं। जदयू के नेताओं के पास तेजस्वी यादव के पीछे-पीछे सिर्फ झोला झंडा उठाकर चलना ही बच गया है। अब उस पार्टी के लोगों को यह अधिकार नहीं है कि वह भाजपा के बारे में बोलने का मुंह ही नहीं है। 



Find Us on Facebook

Trending News