नालंदा में आरसीपी सिंह के रिश्तेदार पर जदयू नेता ने कर दी अंधाधुंध फायरिंग,गोली लगने से घायल पिंटू सिंह का आरोप..सियासी बवाल...

NALANDA : पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता आरसीपी के करीबी रिश्तेदार को गोली मारने का मामला सामने आया है। घायल का नाम पिंटू कुमार बताया गया है। पिंटू कुमार पर हुए हमले की जानकारी खुद आरसीपी सिंह ने दी है। और जदयू नेता पर हमले का आरोप लगाया है। वहीं सम्राट चौधरी ने इस हमले को लेकर बिहार की खराब कानून व्यवस्था के लिए चाचा-भतीजे की सरकार को जिम्मेदार बता दिया है।

मामला नालंदा जिले धरहरा गांव का है।अस्पताल में भर्ती पीड़ित पिंटू सिंह ने बताया कि घर आए शख्स ने उससे कहा कि सुधर जाओ, वह कह रहे थे कि उसे (आरसीपी सिंह) तो बर्बाद कर देंगे, लेकिन तुम सुधर जाओ। उनके इतना बोलने पर मैं पीछे पलटा ही था कि इतने में उनमें से एक ने बंदूक निकाल ली। मैंने उनसे कहा कि मेरे आरसीपी सिंह से पारिवारिक संबंध हैं, लेकिन मुझे गोली क्यों मार रहे हो।  इतने में ही एक शख्स में मुझपर फायरिंग कर दी। आरोपी के साथ करीब 3 लोग और थे।

इस घटना के बाद आरसीपी सिंह ने बताया कि जिस आरोपी ने गोली चलाई है, वो जेडीयू में नेता है। नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि अब उनके पास राजनीतिक रूप से लड़ने की हिम्मत नहीं बची है, इसलिए अब मेरे रिश्तेदारों को गोली मरवा रहे हैं।रिश्तेदारों से कह रहे हैं कि आरसीपी सिंह को बर्बाद कर देंगे.' उन्होंने सवाल किया कि उनका कोई रिश्तेदार उनके पास आ रहा है तो उसे गोली मार दी जा रही है।ये बिहार में किस तरह का गुंडाराज चल रहा है? 

Nsmch
NIHER

गुंडाराज स्थापित कर चैन की नींद सो रही सरकार

वहीं इस घटना के बाद बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी नीतीश सरकार पर हमला बोला है। और ट्वीट कर कहा कि बिहार में गुंडाराज स्थापित कर चैन की बंसी बजा रही है चाचा भतीजे की सरकार पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री आरसीपी सिंह के रिश्तेदार पिंटू कुमार पर अपराधियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। बिहार की जनता खौफ के साए में जी रही है और बिहारवासी गुंडाराज की भेंट चढ़ते जा रहे हैं। नीतीश बाबू के राज में बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है।