बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू में शामिल हुए रालोसपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा, सांसद ललन सिंह ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

जदयू में शामिल हुए रालोसपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा, सांसद ललन सिंह ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Patna : रालोसपा के पूर्व प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा आज जदयू में शामिल हो गये। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जदयू सांसद एवं पूर्व मंत्री लल्लन सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री नीरज कुमार, जदयू प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक मौजूद रहें।

जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अभिषेक झा ने सीएम आवास जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। जहां सीएम ने पार्टी में शामिल होने को लेकर उन्हें शुभकामनाएं दी।

बता दें अभिषेक झा ने आज सुबह ही  रालोसपा से इस्तीफा दे दिया था। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बेहद सक्रिय और प्रखर प्रवक्ता की भूमिका निभाने वाले अभिषेक झा  इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को पत्र लिखकर बिहार प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के संबंध में जानकारी दी थी.

अभिषेक झा ने इस पत्र में लिखा था कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी अपने निर्माण काल से ही विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दे को लेकर संघर्ष कर रही थी. आपको पूरा बिहार एक बुद्धिजीवी विद्वान प्रोफेसर और नेता के रूप में जानता है. केंद्रीय राज्यमंत्री हो या नेता प्रतिपक्ष इन पदों को आप ने संभाला है. लेकिन अभी के परिवेश में ऐसा लगता है जैसे इस गठबंधन में हमारी राजनीति 9वीं पास या फेल नवोदित नेता के दरवाजे पर खड़ी है.

अभिषेक झा ने कुशवाहा को लिखे पत्र में कहा कि राजनीतिक पार्टी के रूप में हमारे लिए सबसे जरूरी है जनता का मुद्दा लेकर महागठबंधन के अंदर रहकर यह कर पाना संभव नहीं हो सकता है. पार्टी के अंदर भी बहुत मौके और विषयों पर मेरी राय को नजरअंदाज किया गया. ऐसी परिस्थिति में सम्मान के साथ समझौता करके राजनीति कर पाना मेरे लिए संभव नहीं है. इसलिए मैं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। वही अभिषेक झा के इस्तीफे के बाद से ही यह चर्चा जोरो पर थी कि वे जदयू में शामिल हो सकते है। 

गौरतलब है कि अभिषेक झा की पहचान बिहार के जाने-माने शिक्षाविद् के रुप में है। इन्होंने NIT सिविल इंजिनियरिंग किया है।  


Suggested News