बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सदस्यता अभियानः राजधानी के NIT मोड पर 143 लोगों ने जेडीयू की ली सदस्यता

सदस्यता अभियानः राजधानी के NIT मोड पर 143 लोगों ने जेडीयू की ली सदस्यता

PATNA: जेडीयू का सदस्यता अभियान जारी है. सभी नेताओं को नये सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। जनता दल यूनाइटेड सदस्यता अभियान के तहत आज प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद के नेतृत्व में एन.आई.टी मोड़ तथा चितकोहरा बाजार पर सदस्यता अभियान चलाया गया। 

 JDU के सेक्टर अध्यक्ष रंजीत कुमार ने स्टॉल लगाया। सदस्यता अभियान में एन.आई.टी मोड़ स्टॉल पर 143 लोगों ने जनता दल (यू0) की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में सभी उम्र एवं खासकर नौजवानों छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या रही। इस मौके पर जनता दल (यू0) के राष्ट्रीय सचिव एवं विधान परिषद के सदस्य रवीन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि महागठबंधन बनने के बाद आज भाजपा देश में अकेला पड़ चुकी है। जिसके चलते वह अब देश को अस्थिर करने एवं समाजिक सहोर्द बिगाड़ने का भरसक प्रयास कर रही है। जिससे देश की जनता को सर्तक रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि बिहार सहित देश स्तर पर जद (यू0) को सदस्यता अभियान में भारी समर्थन मिल रहा है।प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय होने से मोदी विरोधी एवं भाजपा विरोधी लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।इस मौके पर आयान सोहेल, आजाद खान, असद एजाज, सूरज कुमार ठाकुर, संजय कुमार, शिव शंकर सेठ, विक्की निषाद एवं मुकेश ठाकुर उपस्थित रहे।

Suggested News