बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में बढ़ते अपराध पर बोले जदयू विधायक गोपाल मंडल, कहा सब भाजपा वाले करा रहे हैं

बिहार में बढ़ते अपराध पर बोले जदयू विधायक गोपाल मंडल, कहा सब भाजपा वाले करा रहे हैं

BHAGALPUR : सीएम नीतीश के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। भागलपुर में सिल्क कारोबारी की हत्या के मामले को लेकर उन्होंने कहा की हत्या जैसी घटना होती रहेगी। इसे कोई नहीं रोक पायेगा। हत्या करनेवाला दुसरे दिमाग का आदमी होता है। तभी बेगूसराय से गोली चलाते हुए मोकामा तक चला गया। इस मानसिकता को कोई नहीं बदल सकता है। 


उन्होंने कहा की भाजपा वाले ही ऐसी घटना करा रहे हैं। बेगूसराय में जो पकड़ा गया। वह उन्हीं लोगों का आदमी है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर उन्होंने कहा की इसका कोई प्रभाव नहीं पड़नेवाला है। वे पूरा हिंदुस्तान का भी दौरा कर लेंगे तो कुछ नहीं होगा। अभी भाजपा भगाओ अभियान चल रहा है। 

सीएम नीतीश के फूलपुर से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा की वे कहीं से चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेकिन मुख्यमंत्री हर जगह जाकर मोनिटरिंग कर रहे हैं ताकि क्षेत्रीय दल एकत्र हो जाये।

उन्होंने साफ़ साफ़ कह दिया की 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को केवल 5-6 सीट आयेगा। जबकि पूरी बढ़त नीतीश और तेजस्वी को रहेगी। अगली बार महागठबंधन को अधिक सीटें आएँगी। 

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट  

Suggested News