बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू विधायक की बेटी को यूक्रेन से किया गया रेस्क्यू, एंबेसी की बस से रोमानिया से हुई रवाना

जदयू विधायक की बेटी को यूक्रेन से किया गया रेस्क्यू, एंबेसी की बस से रोमानिया से हुई रवाना

PATNA : यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने अपने अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को छात्रों का पहला जत्था रोमानिया से भारत के लिए रवाना होगा। इस दौरान खबर सामने आई है कि यूक्रेन में फंसी तारापुर से जदयू विधायक राजीव सिंह की बेटी रीमा सिंह को भी सुरक्षित निकाल लिया गया है। साथ ही बताया जा रहा है कि रीमा सिंह यूक्रेन की सीमा से बाहर निकल चुकी है और अब जल्द ही वह दूसरे भारतीय छात्रों संग भारत के लिए रवाना होंगी। 

परिवार को दी सुरक्षित निकलने की जानकारी

मामले में बताया गया कि विधायक की बेटी रीमा सिंह ने अपने चाचा संजय कुमार सिंह को फोन कर पूरी जानकारी दी और यूक्रेन से फोटो भेजी हैं। रीमा ने चाचा को बताया कि सभी को भारतीय एंबेसी की बस में बैठाया गया है।  भारतीय छात्र रोमानिया के रास्ते बस से रवाना हुए हैं। उसके साथ कई भारतीय बस से निकले चुके हैं। भारत सरकार द्वारा विमान उपलब्ध कराया गया है। जल्द ही सबकी वतन वापसी होगी। उसके साथ भारतीय मूल की अन्य छात्राएं भी हैं। सभी जल्द वतन लौटेंगे। 

बता दें कि कल यह खबर सामने आई थी कि बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर से जदयू विधायक राजीव सिंह की बेटी रीमा सिंह भी दूसरे भारतीय छात्रों के साथ यूक्रेन में फंस गई है। वह जनवरी माह में ही एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए रवाना हुई थी। हालांकि कल विधानसभा पहुंचे विधायक ने बताया था कि जहां पर है, वहां खतरा कम है। 

Suggested News