जदयू एमएलसी गीता, कुरान और बाइबिल लेकर पहुंचे विप, शिक्षा मंत्री को दिखाया आइना, कहा देश ग्रंथ नहीं संविधान से चलता है

जदयू एमएलसी गीता, कुरान और बाइबिल लेकर पहुंचे विप, शिक्षा मंत्री को दिखाया आइना, कहा देश ग्रंथ नहीं संविधान से चलता है

PATNA : बिहार विधानसभा के बजट सत्र में रामचरितमानस को लेकर अपनों से ही शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर घिर गए। जदयू के विधान पार्षद आज विधान परिषद में शिक्षा मंत्री को आईना दिखा दिया। एमएलसी नीरज कुमार ने कहा की देश संविधान से चलता है ग्रन्थ से नहीं चलता है।

 

उन्होंने कहा की यहाँ संविधान पर चर्चा करें की रामायण और महाभारत में फंसे रहे। उन्होंने कहा की अलग अलग धर्मों की अलग अलग मान्यता हैं। अब दलित वर्ग का व्यक्ति भी मंदिर में प्रवेश करता हैं। उसे कोई नहीं रोकता हैं। हमलोग पढ़ते थे की गंगा शिवाजी के जटा से निकली है। लेकिन भूगोल में बताया गया की गंगा गंगोत्री से निकलती है। इसलिए कन्फ्यूज नहीं होना है। सोच वैज्ञानिक होनी चाहिए। अब कोई भेदभाव नहीं है। शिक्षा का अधिकार हर व्यक्ति का अधिकार है। 

नीरज कुमार ने कहा की देश का संविधान हो रामायण है, कुरान और बाइबिल है। लेकिन नयी शिक्षा नीति से वंचित वर्ग को शिक्षा से वंचित करने की कोशिश की जा रही है। इसे रोकने का हमलोग प्रयास कर रहे हैं। 

हालाँकि शिक्षा मंत्री ने कहा की यह शिक्षा से जुड़ा मामला है की हमें अपने बच्चों को कैसा संस्कार देना है। वहीँ इस मामले को निर्दलीय सदस्य महेश्वर सिंह ने भी उठाया। उन्होंने कहा की रामचरितमानस पर वेवजह शिक्षा मंत्री चर्चा कर रहे है। शिक्षा मंत्री को रामचरितमानस के बारे में जानकारी नही है। 

वंदना शर्मा की रिपोर्ट  

Find Us on Facebook

Trending News