बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नए साल पर CM नीतीश को बधाई : JDU एमएलसी संजय सिंह व पार्टी महासचिव 'सेतु' ने CM आवास जाकर अपने नेता को नव वर्ष की दी शुभकामनाएं...

नए साल पर CM नीतीश को बधाई : JDU एमएलसी संजय सिंह व पार्टी महासचिव 'सेतु' ने CM आवास जाकर अपने नेता को नव वर्ष की दी शुभकामनाएं...

Patna: नए साल पर मुख्यमंत्री आवास एक अन्ने मार्ग में सुबह से ही हलचल रही। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री को नए साल पर बधाई देने पहुंचे।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की भी कमान संभाल ली है. इसलिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी उन्हें बधाई देने पहुंचे। अपने नेता नीतीश कुमार को बधाई देने JDU के विधान पार्षद संजय सिंह और पार्टी के महासचिव ओम प्रकाश सेतु भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और उन्हें नए वर्ष पर बधाई - शुभकामनाएं दी।

सुबह में नालंदा गए थे सीएम नीतीश

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह कल्याण बिगहा गए थे. जहां अपनी मां की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए. वहां भी लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना. कल्याण बिगहा से पटना लौटने के बाद CM हाउस में भी लोगों से मिले। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने मंत्रियों विधायकों और पार्टी नेताओं के साथ आम लोगों को नव वर्ष की शुभकामना दी।

Suggested News