बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सांसद ललन सिंह ने लालू यादव पर कसा तंज, कहा- कर्पूरी जी को कपटी ठाकुर कहने वाले भी आज जयंती मना रहे...

सांसद ललन सिंह ने लालू यादव पर कसा तंज, कहा- कर्पूरी जी को कपटी ठाकुर कहने वाले भी आज जयंती मना रहे...

PATNA:  पटना के एसकेएम में जेडीयू के द्वारा आयोजित कर्पूरी जयंती समारोह को संबोधित करते हुए सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने लालू यादव पर जमकर निशाना साधा। ललन सिंह ने लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पहले जो लोग कर्पूरी जी को कपटी ठाकुर कहते थे वो भी आज उनकी जयंती मना रहे हैं।

ललन सिंह ने बिना नाम लिए लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 90 के दौर में जिन लोगों ने बिहार में शासन किया वे लोग कर्पूरी ठाकुर का अनुयायी होने का ढ़ोंग करते रहे। सत्ता मिलने पर मॉल और माल बनाने में लगे रहे। उन्होंने कहा कि 1993 में कर्पूरी ठाकुर के द्वारा बिहार के गरीबों को दिए गए आरक्षण को समाप्त कर दिया गया।

ललन सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की एक धारा का नेतृत्व नीतीश कुमार कर रहे हैं, दूसरी धारा का नेतृत्व करने वाले रांची जेल में आराम कर रहे हैं। दूसरी धारा के लोग संपत्ति अर्जित करने में लगे रहे। सुबह से शाम तक सिर्फ संपत्ति बनाने में लगे रहे। 

उन्होंने कहा कि जेडीयू के 16 सांसद में से 5 अतिपिछड़ा समाज से है यही नीतीश कुमार की शक्ति है। ललन सिंह ने कहा कि अतिपिछड़ों को आरक्षण देकर नीतीश कुमार ने उनको हिस्सेदारी दी है। आज काफी तादाद में अतिपिछड़ा समाज के प्रतिनिधि मुखिया से लेकर सांसद तक हैं।





Suggested News