बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू सांसद सुनील कुमार ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन, बिहारवासियों को दी बधाई

जदयू सांसद सुनील कुमार ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन, बिहारवासियों को दी बधाई

BETTIAH : बगहा में वाल्मीकिनगर के जनता दल यूनाइटेड के सांसद सुनील कुमार कुशवाहा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में जदयू के विधान पार्षद भीष्म साहनी और जदयू के पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह के साथ ही घटक दल के तमाम नेताओं ने हिस्सा लिया। 


रंग गुलाल के साथ सांसद ने क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। जेडीयू सांसद ने लोगों से सदभावना के साथ शांतिपूर्वक प्रेम और भाईचारा के माहौल में होली का त्योहार मनाने की अपील की है। 

उन्होंने कहा कि शब ए बारात को देखते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखना की जरूरत है। क्योंकि होली औऱ शब ए बारात एक ही दिन मनाए जाने की संभावना है। लिहाजा आपसी प्रेम और सौहार्दपूर्ण माहौल में कौमी एकता के बीच रंगों के त्यौहार होली व इबादत का पर्व शब ए बारात मनाई ।

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News