बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर भाजपा विधायक ने किया हमला, कहा जूतों का माला पहनाकर भगाएगी मुंगेर की जनता

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर भाजपा विधायक ने किया हमला, कहा जूतों का माला पहनाकर भगाएगी मुंगेर की जनता

MUNGER : जिले के इटहरी में मुंगेर सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को ग्रामीणों का विरोध झेलने का गूंज अब  राजनीतिक गलियारे में भी गूंजने लगा है। इस मामले में मुंगेर भाजपा विधायक प्रणव कुमार ने दी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा की जूते का माला पहना इसे यहाँ की जनता इस बार मुंगेर लोक सभा क्षेत्र से खदेड़ने का काम करेगी।

अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान कल मुंगेर पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद ललन सिंह को अपने ही संसदीय क्षेत्र में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। जिससे ललन सिंह जल्दी अपने भाषण को खत्म कर निकल पड़े। इसको लेकर मुंगेर भाजपा विधायक प्रणव कुमार ने अपना वीडियो जारी करते हुए कहा कि ललन सिंह ने जो मुंगेर की जनता को छलने का काम किया है। मुंगेर की  जनता एक-एक करके  इन सब चीजों को सूद समेत वापस करने का काम करेगी। 

उन्होंने कहा की ललन सिंह नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव जीते हैं। अब चंद चाटुकार और दलाल के नेता बन कर रह गए है। इन्हें जनता के बीच जाने का हिम्मत नहीं है। यह जननेता नहीं है बल्कि मुख्यमंत्री के करीबी होने का यह फायदा उठाते हैं। हमेशा ही है मुंगेर को छलने का काम किए हैं। यह अपने आप को सुपर मुख्यमंत्री बताते हैं।

यहीं नहीं विधायक ने कहा की मुंगेर को सबसे अंतिम में इंजीनियरिंग कॉलेज मिलने का काम हुआ। मेडिकल कॉलेज अभी तक नहीं बना। यूनिवर्सिटी के लिए 120 एकड़ जमीन की अभी तक व्यवस्था नहीं हुई। मुंगेर की जनता स्वाभिमानी जनता है। मुंगेर की जनता ने नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट देने का काम किया है। पर इस बार की जूतों का हार पहना कर मुंगेर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से खदेड़ने का काम  करेगी।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट 

Suggested News