बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JDU अध्यक्ष RCP सिंह बोले- जनसंख्या नियंत्रण सिर्फ कानून से नहीं बल्कि सबके सहयोग से संभव

JDU अध्यक्ष RCP सिंह बोले- जनसंख्या नियंत्रण सिर्फ कानून से नहीं बल्कि सबके सहयोग से संभव

PATNA: जनसंख्या वृद्धि पर जेडीयू का आधिकारिक बयान सामने आया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि यह एक बड़ी समस्या है। जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए सबका दायित्व बनता है।पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में आयोजित कार्यक्रम के बाद वे मीडिया से बातचीत कर रहे थे। 

आरसीपी सिंह ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि देश की बड़ी समस्या है.आबादी इतनी न बढ़े कि पृथ्वी ही कराहने लगे। जनसंख्या को सिर्फ कानून के नजरिये से नहीं देखना सही नहीं होगा। कानून से आगे के स्तर पर देखने की जरूरत है . बढ़ती जनसंख्या को समाजिक और स्वास्थ्य नजरिये से देखेंगे तभी नियंत्रण  होगा.जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हर व्यक्ति को खुद से देखना होगा कि वे कितने बच्चे रखे. यह समस्या गम्भीर है और सबका सहयोग जरूरी है तभी इस पर नियंत्रण हो सकता है।  .

पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आरसीपी सिंह ने राममंदिर निर्माण में दान देने के सवाल पर कहा कि दान हल्ला कर नहीं दिया जाता है बल्कि गुप्त तरीके से होता है. दान स्वेच्छा से दिया जाता है और यह आस्था से जुड़ा मामला है. जेडीयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में विश्वकर्मा समाज के  कई नेताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने  सभी नेताओं को जदयू की सदस्यता दिलाई. इस मौके पर आरसीपी सिंह ने कहा कि विश्वकर्मा समुदाय के हाथ मे जो हुनर है उससे समाज बनता है। 


Suggested News