बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल का बड़ा बयान, रंगरा मामले को लेकर विशेष जांच की मांग पर कहा- क्या जरूरत है, हम तो करिए दिए..

जदयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल का बड़ा बयान, रंगरा मामले को लेकर विशेष जांच की मांग पर कहा- क्या जरूरत है, हम तो करिए दिए..

BHAGALPUR: बिहार के सीएम नीतीश के चहेते और जदयू के बड़बोले गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर रंगरा गांव में हुए बवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल, रंगरा में महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद से ही गोपाल मंडल इसे जातीय रंग देने में लगे हुए है। इस मामले में वह भालपुर के एसपी पूरन झा से खास नाराज चल रहे हैं। उन पर लगातार गंभीर आरोप भी लगा रहे हैं। वहीं घटना के करीब एक सप्ताह बाद जदयू विधायक पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने एक बार फिर जाति तो लेकर भेदभाव का आरोप लगाया है। 

उन्होंने कहा कि इस घटना में अतिपिछड़ा समाज को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर इस केस से अतिपिछड़ा समाज के लोगों का नाम नहीं हटाया गया तो फिर युद्ध होगा। अभी और आद धधकेगा। वहीं उन्होंने परिजनों के विशेष जांच की मांग पर कहा कि हम जांच कर दिए हैं, इससे ज्यादा अब जांच क्या होगी। 

वहीं नवगछिया एसपी पर एक बार फिर से गंभीर आरोप लगाते हुए जेडीयू विधायक ने कहा कि ये सबकुछ एसपी का किया-धरा है। बड़े पदाधिकारी गलत लड़के के साथ मिले हैं। गोपाल मंडल ने आगे कहा कि हम मुख्यमंत्री से बात किए हैं और फिर जा रहे हैं, बात करेंगे। गोपालमंडल ने कहा कि, एक कार्यक्रम में पुरस्कार देने के लिए एसपी को बुलाया गया। एसडीओ आता तो कोई बात भी रहता। लेकिन एसपी को बुलाया गया ओ का करेंगा उसको चुनाव लड़ना है क्या ? गोपालमंडल ने कहा कि हमको बुलाता तो हम कुछ देते भी। उसको बुलाया गया वह जाकर वहां घंटो बैठा तो लड़का सब का और मन बढ़ गया। 

वहीं गोपाल मंडल ने कहा कि, पुलिस मौजूद तो है लेकिन अतिपिछड़ा समाज की पुलिस रक्षा नहीं दे रही है। मालूम हो कि16 फरवरी को रंगरा गांव की महिला शोभा देवी अचानक से लापता हो गई थी। 18 फरवरी को महिला का शव बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई थी। कहा जा रहा है कि पुलिस ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं लिखी थी। वहीं महिला की डेडबॉडी मिलने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे और जमकर हंगामा काटा था। नाराज भीड़ ने पुलिस वाहन और पंचायत समिति के वाहन में आग लगा दी थी। इस घटना के बाद जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धमकी देते हुए नवगछिया एसपी पूरण झा को हटाने की मांग की थी। एसपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि नवगछिया एसपी लड़कीबाज है। एसपी जातपात की राजनीति कर आरोपियों को बचा रहे हैं। 

अंजनी की रिपोर्ट

Suggested News