बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को दी शुभकामनाएं, कहा- वंचित समाज के उत्थान व महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बल

जदयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को दी शुभकामनाएं, कहा- वंचित समाज के उत्थान व महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बल

पटना. जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बनाये जाने पर उन्हें शुभकानाएं दी है। साथ ही उन्होंने उनकी जीत की कामनाएं भी की है। उन्होंने कहा कि जदयू की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू आदिवासी परिवार से आती है। शोषित एवं वंचित समाज के उत्थान के प्रति समाजवादी नेताओं का संघर्ष एवं समर्पण रहा है।

अरविंद निषाद ने कहा कि सामाजवादी आंदोलन के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया महिलाओं को पिछड़ा मानते थे। डॉ. लोहिया के द्वारा प्रतिपादित विशेष अवसर के सिद्धांत एवं नीतियों से प्रभावित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को पंचायती राज एवं नगर निकाय के चुनाव में आरक्षण देकर उन्हें नेतृत्व की भूमिका में स्थापित किया।उन्होंने कहा कि बालिकाओं को साइकिल एवं पोशाक के साथ प्राथमिक उच्च शिक्षा के लिए विशेष प्रावधान कर महिला उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य से महिलाएं समाज के मुख्यधारा में शामिल है।

Suggested News