जदयू के प्रवक्ता नीरज ने बता दिया राजद से रिश्ता टूटने का कारण, कहा- तबादले के खेल और जमीन .....के कारण हुए अलग

जदयू के प्रवक्ता नीरज ने बता दिया राजद से रिश्ता टूटने का का

पटना: बिहार में रविवार को महागठबंधन की सरकार का पतन होने के साथ हीं नीतीश कुमार के नेतृत्व एनडीए की सरकार का गठन हो गया. इंडी गठबंधन की सरकार के पतन होने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहाकि खेल तो अब होगा. बहरहाल जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने राजद पर करारा हमला करते हुए जदयू-राजद के गठबंधन टूटने का कारण बताया है. 

नीरज कुमार ने राजद पर प्रहार करते हुए कहा कि जदयू का आरजेडी से मूल विवाद नौकरी को लेकर था. मुख्यमंत्री नीतीश लगातार भर्ती ले रहे थे और श्रेय लेने की होड़ में राजद लगी हुई. राजद नौकरी के बदले जमीन का खेल करना चाहती थी,वहीं तबादले का खेल भूमि सुधार विभाग में चल रहा था जिसकी जानकारी नीतीश कुमार को हुई. मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस से समझौता नहीं कर सकते

नीरज कुमार ने कहा कि अभी बिहार में और भर्ती होने वाली है, राजद जमीन लिखवाना चाहती थी, ये खेल चलता तो परेशानी होती इसको देखते हुए नीतीश कुमार ने राजद से मुक्ति पत्र पर हस्ताक्षर कर दिया.

चिराग, उपंद्र कुशवाहा के प्रश्न पर नीरज ने कहा कि दोनों एनडीए के अंग है. वहीं 17 साल बनाम 17 महीने के तेजस्वी के बयान पर पलटवार करते हुए नीरज ने कहा कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्र और अपने पैतृक गांव को रिकॉर्ड निकलवा लें सब पता चल जाएगा.

नौकरी देने के राजद के दावे पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज ने कहा कि नीतीयों को तय करने का अधिकार सीएम को होता है, बिहार में बहाली नीतीश कुमार की नीति का अंग है.

तेजस्वी के जदयू के बिखरने के बयान पर नीरज ने कहा कि जिसने भी जदयू की तरफ नजर लगाने की जुर्रत की है  उसकी राजनीति भस्म हो गई है. तेजस्वी  2025 तक क्यों इंतजार कर रहे हैं, अभी जदयू का अस्तित्व मिटा दें.

पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट