बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोजपा का सिम्बल फ्रिज किये जाने पर बोले जदयू प्रदेश अध्यक्ष, कहा तानाशाही में चिराग बंगला को नहीं बचा पाए

लोजपा का सिम्बल फ्रिज किये जाने पर बोले जदयू प्रदेश अध्यक्ष, कहा तानाशाही में चिराग बंगला को नहीं बचा पाए

KHAGARIA : भारतीय चुनाव आयोग द्वारा लोकजन शक्ति पार्टी का सिम्बोल फ्रीज किये जाने पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने चिराग पासवान पर तंज कसा है। खगड़िया में आज जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि लोजपा के बंगला का जो आज हाल हुआ है। इसके लिए चिराग पासवान जिम्मेदार है। 

चिराग पासवान के अहंकार बंगला को नहीं बचा पाया। पार्टी के कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जारी नीति आयोग के रिपोर्ट को भी सही नहीं ठहराया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के शासन में प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। चाहे वह शिक्षा हो या स्वास्थ्य। हर क्षेत्र में बिहार में विकास हुआ है। 

आपको बता दें कि जदयू के जिला कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक आज शहर के मंडप विवाह भवन में आयोजित हुई। जिसमे  उमेश सिंह कुशवाहा के अलावा पूर्व विधायक पूनम देवी यादव, जदयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ,परबत्ता से जदयू विधायक डॉक्टर संजीव कुमार समेत कई स्थानीय जदयू नेता और सैकड़ो कार्यकर्ता भाग लिए।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News