बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को जदयू ने बता दिया दुर्योधन, सम्राट चौधरी को अभिषेक झा की नसीहत

पटना. जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की भाषा उनके अहंकार को दर्शाती है। ये लोग राजनीतिक दुर्योधन की तरह है। दुर्योधन के अहंकार के कारण ही महाभारत जैसा युद्ध हुआ और अंततः दुर्योधन को अपना साम्राज्य गंवाना पड़ा। भाजपा भी ऐसे राजनैतिक दुर्योधनों के माध्यम से अपने जनाधार को बिहार में गंवा देगी और आने वाले चुनाव में बिहार की जनता इन्हें सबक सिखाएगी।
उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की जनता के दिलों में बसते हैं. तभी बिहार की जनता ने इतने वर्षों से उन्हें अपना आशीर्वाद दिया है। सम्राट चौधरी जैसे लोग लाख कोशिश कर ले बिहार में इनका कुछ नहीं होने वाला है.
अभिषेक झा की यह टिप्पणी सम्राट चौधरी के उस बयान के बाद आया जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार को रावण कह दिया था. जदयू के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद जदयू नेताओं ने उन्हें विभीषण कहा था. इसी पर सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्हें रावण कहा. दोनों ओर से चल रही बयानबाजी के बीच अब अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी को राजनीतिक दुर्योधन कह दिया है.