बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में लॉकडाउन की समाप्ति का JDU ने किया स्वागत,कहा- आम जनता को मिलेगी बड़ी राहत

बिहार में लॉकडाउन की समाप्ति का JDU ने किया स्वागत,कहा- आम जनता को मिलेगी बड़ी राहत

PATNA: कोरोना की रफ्तार थमने के बाद बुधवार 9 जून से बिहार अनलॉक कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज खुद इसकी घोषणा की है।अनलॉक का यह पहला चरण 9 से 15 जून तक का होगा। हालांकि शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक नाईट कर्फ्यू रहेगा। अनलॉक-1 में सभी दुकानें एक दिन के अंतराल पर सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगी। जबकि, शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा। 50% क्षमता के साथ सभी सरकारी और प्राइवेट वाहन चल सकेंगे। प्राइवेट और सरकारी ऑफिस में 50% कर्मचारियों की उपस्थिति रह सकेगी। निजी वाहनों को अब पास की जरूरत नहीं होगी। वहीं, अब भी सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, स्टेडियम, जिम, पार्क, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। वहीं सरकार के इस निर्णय का सत्ताधारी दल जेडीयू ने स्वागत किया है। 

लॉकडाउन समाप्ति का किया स्वागत

 जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने बिहार में लॉकडाउन की समाप्ति का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कुशल प्रबंधन से कोरोना पर तेजी से काबू पाने में सफल हुए हैं. कोरोना संकट के इस घड़ी में राज्य सरकार के फैसले से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। अरविंद निषाद ने कहा कि कोरोना संक्रमितों की संख्या में भारी गिरावट को देखते हुए लॉकडाउन की समाप्ति के उपरांत बिहार के आम अवाम के साथ कारोबार जगत को काफी सहूलियत मिलेगा।

आमलोगों को भी दिया धन्यवाद

जेडीयू प्रवक्ता ने राज्य के आम आदमी को धन्यवाद दिया है कि सम्पूर्ण लॉकडाउन की अवधि में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सभी सुझावों एवं बिहार सरकार के सभी प्रतिबंधों का पालन कर राज्य सरकार का सहयोग किया है। आम जनता के सहयोग के कारण ही आज मुख्यमंत्री ने बिहार को अनलॉक कर जनहित में उचित कदम उठाया है।

Suggested News