बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जीतन सहनी हत्याकांड, अचानक क्यों हुई हत्या, आखिर कहां से बरामद हुआ हथियार? किसकी निशानदेही पर मिला चाकू,जानिए...

जीतन सहनी हत्याकांड, अचानक क्यों हुई हत्या, आखिर कहां से बरामद हुआ हथियार? किसकी निशानदेही पर मिला चाकू,जानिए...

दरभंगा - विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के हत्याकांड में प्रयुक्त चाकू को दरभंगा पुलिस ने  बरामद कर मामले का सफल उद्भेदन का दावा किया है। इस बात का खुलासा दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने प्रेसवार्ता कर दी। जगुनाथ रेड्डी ने कहा इस कांड में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे गये काजीम अंसारी, मो. सितारे उर्फ छेदी, मो. छोटे लहेरी, मो.आजाद न्यायालय से 23 जुलाई को दो दिनों के रिमांड पर लिया गया ।

मंजूर से छुरा लेकर काजिम ने जीतन सहनी का किया था हत्या 

रिमाण्ड के दौरान चारो अभियुक्तों से पूछ-ताछ की गई। पूछताछ के क्रम में इस कांड के मुख्य आरोपी काजीम अंसारी द्वारा यह स्वीकार किया गया कि मेरे द्वारा 15 जून की संध्या में मो. मंजूर से छूरा मांग कर ले गये थे। जिससे घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद रास्ते में ट्रान्सफार्मर  के पास चापाकल पर अपने कपड़ा के साथ चाकू को धो दिया और कपड़ा को घर में और  मो. मंजूर के दूकान में शटर के नीचे खाली जगह से चाकू को दूकान के अन्दर डाल दिया।

आमने-सामने बैठाने के बाद खुला हत्या का राज

जिसके बाद मो. मंजूर से इस संबंध पूछताछ की गई। तो मंजूर ने तथ्य को छुपाने की कोशिश की  और जानकारी नहीं होने की बात कही। जिसके बाद मो काजीम अंसारी एवं मो. मंजूर दोनों को आमने-सामने बैठाया गया। जिसके बाद मंजूर ने काजीम अंसारी द्वारा बताये गये सभी बातो को स्वीकार कियाा। वहीं दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि मंजूर ने बताया है कि जब सुबह में जीतन सहनी की हत्या कर चाकू मेरे दूकान में रखे जाने की बात ज्ञात हुआ। तो मैं डर गया और उक्त चाकू को दूकान से हटा कर घर में छुपा दिया। 

एसएसपी ने बताया हत्या का उद्देश्य

मंजूर के बताये अनुसार इनके घर से उक्त चाकू को बरामद किया गया। बरामद छूरा को जिला FSL टीम से जांच कराई गई। जांच के क्रम में बरामद चाकू पर खून की मात्रा पाया गया। जिसे जप्त कर जांच हेतु भेजा गया है। वही रेड्डी ने बताया कि इस कांड में गिरफ्तार अभियुक्त काजीम अंसारी मृतक जीतन सहनी से 90 हजार, पुनः 10 हजार यानी कुल 1 लाख रुपया सूद पर लिये थे। जिसका फरवरी-23 में ब्याज के साथ 1 लाख 50 पचास हजार रुपया हो गया था। जिसके एवज में मृतक जीतन सहनी काजीम अंसारी के जमीन का दस्तावेज रखे हुए थे। 

अबतक पांच अभियुक्तों को किया गया है गिरफ्तार

इस कांड में गिरफ्तार अभियुक्त मो. सितारे उर्फ छेदी मृतक जीतन सहनी से 20 हजार रुपया सूद पर लिया गया था। जिसके एवज में मृतक पैशन प्रो मोटरसायकिल एवं उसके कागजात रखे हुए थे। वही इस कांड में गिरफ्तार छोटे लहेरी मृतक जीतन सहनी से 6 हजार रुपया सूद पर लिए थे। जिसके एवज में मृतक जीतन सहनी छोटे लहेरी के जमीन का कागजात रखे हुए थे। वही मो. आजाद इस कांड में इनलोगो के सहयोगी के रूप में थे। वही वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने बताया की इस कांड में अबतक 5 अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है।

रिपोर्ट- वरुण ठाकुर

Suggested News