बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झाड़ी से बरामद हुआ रिटायर्ड बिहार पुलिस के जवान का शव, इलाके में हड़कंप

झाड़ी से बरामद हुआ रिटायर्ड बिहार पुलिस के जवान का शव, इलाके में हड़कंप

SITAMARHI : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां सहियारा थाना क्षेत्र स्थित जगिरहा गांव के नदी किनारे झाड़ी से एक बुजुर्ग की लाश बरामद हुई है। मृतक की पहचान सहियारा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव निवासी रिटायर्ड बिहार पुलिस के जवान शत्रुघ्न सिंह के रुप में हुई है। लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 

मिली जानकारी के अनुसार जिले के सहियारा थाना क्षेत्र के गढ़वा निवासी शत्रुघ्न सिंह बुधवार की दोपहर अपने घर से खलिहान की तरफ निकले थे। देर शाम तक शत्रुघ्न अपने घर वापस खाना खाने नहीं लौटे। जिसके बाद चिंतित होकर परिजनों ने खोजबीन शुरू की पर कुछ पता नहीं चला। 

वहीं आज गुरुवार की सुबह उनकी लाश मेजरगंज के जगिरहा गांव के नदी किनारे झाड़ियों में मिला। मृतक की हत्या पत्थर से कूचकर की गई थी।

इधर परिजनों ने जमीन विवाद ने उनकी हत्या किये जाने की आशंका जताई है। परिजनों के अनुसार मृतक का अपने पट्टीदार के साथ जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। 

फिलहाल पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। 

सीतामढ़ी से आदित्यनंद आर्य की रिपोर्ट

Suggested News