बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड चुनाव को लेकर जदयू ने एक बार फिर से 12 उम्‍मीदवारों के नाम का किया ऐलान,अध्यक्ष सालखन मूर्मू 2 जगह से लड़ेंगे चुनाव

झारखंड चुनाव को लेकर जदयू ने एक बार फिर से 12 उम्‍मीदवारों के नाम का किया ऐलान,अध्यक्ष सालखन मूर्मू 2 जगह से लड़ेंगे चुनाव

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जदयू ने शुक्रवार को 12 उम्‍मीदवारों का एलान कर दिया है। इस तरह से अबतक 44 सीटों पर जेडीयू ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। 

झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू दो विस सीटों से चुनाव लड़ेंगे। जेडीयू ने आज चौथे एवं पांचवें चरण की सीटों में 12 सीटों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इसमें उन्हें संथाल के शिकारीपाड़ा सीट से सालखन मूर्मू को प्रत्याशी बनाया गया है। इससे पहले सालखन मूर्मू कोल्हान प्रमंडल के मझगांव सीट से नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

जदयू ने देवघर से गोविंद दास, टुंडी से केके तिवारी, धनबाद से बिपिन कुमार सिंह और देवघर से चरकू हेम्‍ब्रम को प्रत्‍याशी घोषित किया है। बोरियो से लूकस हांसदा, लिट्टीपाड़ा से ईश्‍वर मरांडी जदयू के उम्‍मीदवार होंगे।


Suggested News