बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JHARKHAND NEWS: तालाब में नहा रहे थे लोग तभी हुआ कुछ ऐसा की तड़प कर हो गयी इतने लोगों की मौत, इलाके में हड़कंप

JHARKHAND NEWS: तालाब में नहा रहे थे लोग तभी हुआ कुछ ऐसा की तड़प कर हो गयी इतने लोगों की मौत, इलाके में हड़कंप

जमशेदपुर: जिले में एक बड़ी घटना घटी है, जिसमें चार लोगों की करंट से मरने की खबर है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार एमजीएम थाना क्षेत्र पीपला के बेलाजुड़ी स्थित तालाब में कुछ लोग स्नान कर रहे थे। 

इसी दौरान वहां से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर तालाब में गिर गया। जिससे तालाब के पानी में करंट दौड़ गया। इस दौरान तालाब में नहा रहे तीन बच्चे और एक वृद्ध महिला करंट की चपेट में आ गए। जिससे सभी गंभीर रूप से झुलस गए। खबर के अनुसार करंट लगने कारण चारों की मौत हो गयी। घटना रविवार दोपहर की बतायी जा रही है। हालांकि घटना के बाद आनन-फानन में सभी को गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। इधर घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। 

सूचना पर एमजीएम थाना की पुलिस समेत कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। मिली खबर के अनुसार सांसद विद्युत वरण महतो ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली है।

Suggested News