बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली को राबड़ी देवी मुबारक हो... आतिशी मार्लेना पर जीतनराम मांझी ने कसा तंज, भाजपा नेता ने भी ली चुटकी

दिल्ली को राबड़ी देवी मुबारक हो... आतिशी मार्लेना पर जीतनराम मांझी ने कसा तंज, भाजपा नेता ने भी ली चुटकी

दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) की दिग्गज नेता आतिशी मार्लेना जल्द ही दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनेंगी। मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पद से इस्तीफा देंगे, जिसके बाद आम आदमी पार्टी का विधायक दल उपराज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेगा।

आतिशी के मुख्यमंत्री बनने की खबर से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। खासकर बिहार के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इस मौके पर एक चुटीला कटाक्ष किया है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मांझी ने लिखा, "दिल्ली को राबड़ी देवी मुबारक हो," और पोस्ट में अरविंद केजरीवाल और आतिशी मार्लेना को टैग भी किया।

मांझी के इस कटाक्ष पर भाजपा नेता निखिल आनंद ने भी चुटकी ली। उन्होंने लिखा, "लेकिन चाचा! ये तो अरविंद केजरीवाल जी की पत्नी नहीं हैं, तो राबड़ी देवी कैसे हुईं? भूल सुधारी जाए।" आनंद ने इसे और भी तीखा बनाते हुए कहा कि आतिशी को लेफ्ट-लिबरल घेटो सिस्टम का 'बाई-प्रोडक्ट' करार दिया, और उन्हें 'स्लीपर सेल' और 'डीप स्टेट एजेंट' के तौर पर बेहद खतरनाक बताया।

आतिशी को आगामी विधानसभा चुनावों तक दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया गया है। हालांकि, आतिशी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनके लिए अरविंद केजरीवाल ही हमेशा सीएम रहेंगे। आम आदमी पार्टी के इस फैसले से दिल्ली की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। आतिशी मार्लेना की नई भूमिका न सिर्फ पार्टी के भीतर बल्कि विपक्ष के लिए भी एक बड़ी चुनौती होगी। अब देखना होगा कि इस राजनीतिक बदलाव के साथ दिल्ली की सत्ता का संतुलन कैसे बदलता है, और आने वाले दिनों में इस पर और कौन से सियासी तीर छोड़े जाते हैं। 

Editor's Picks