बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जीतनराम मांझी ने देश में हिंदुओं के अस्तित्व पर ही उठाया सवाल, पूछा- भारत में हिन्दू कहां से आ गए?

जीतनराम मांझी ने देश में हिंदुओं के अस्तित्व पर ही उठाया सवाल, पूछा- भारत में हिन्दू कहां से आ गए?

NAWADA: बिहार में इन दिनों नागरिकता कानून के विरोध के नाम पर विपक्षी दलों में मुसलमानों को रिझाने की होड़ लगी हुई है। सीएए के विरोध में आयोजित धरना को संबोधित करने विपक्षी नेता लगातार जा रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने नवादा में सीएए के विरोध में आयोजित धरना को संबोधित करते हुए हिन्दुओं के अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा कर दिया।

जीतनराम मांझी ने धरना को संबोधित करते हुए पूछा कि भारत में हिन्दू कहां से आ गए। भारत हिन्दुस्तान कैसे हो गया। ये ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि ये सब मनुस्मृति की देन है। जिसके कारण बाबा साहेब अंबेदकर ने बौध धर्म को अपना लिया था।

उन्होंने कहा कि आज देश की हालत ठीक नहीं है। जनता सड़कों पर घरना दे रही है लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है।

नवादा से अमन की रिपोर्ट


Suggested News