बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अभी-अभीः दिवाली से ठीक पहले 25 झोंपड़ियां घर जलकर राख , लाखों की संपत्ति स्वाहा, जान बचाकर भागे लोग

अभी-अभीः दिवाली से ठीक पहले 25 झोंपड़ियां घर जलकर राख , लाखों की संपत्ति स्वाहा, जान बचाकर भागे लोग

KATIHAR: अभी अभी कटिहार से बड़ी खबर आ रही है। जहां एक घर की चिंगारी ने 25 घरों को जलाकर राख कर दिया है। आग से लाखों रूपये की संपत्ति के नुकसान की खबर है। फिलहाल स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिस जारी है। अगलगी की घटना कटिहार के मनसासी थाना क्षेत्र की है। 

हरिप्रसाद महदलित टोला में लगी आग ने एक एक कर 25 घरों को राख में तब्दील कर दिया है। आग के कारणों के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि गैस सिलेंडर पर खाना पकाया जा रहा था। गैस सिलिंडर लिक होने के कारण आग दहकने लगी जिससे झोपड़ी जलने लगी। 


इससे पहले की आग पर काबू पाया जाता आग बड़ा रूप ले चूकी थी। इलाके में सभी घर एक दूसरे से सटे हुए है। जिसके कारण आग तेज होती चली गई। पूरा इलाका आग के धूएं से भर उठा। खबर लिखे जाने तक किसी भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन घर की तमाम संपत्ति जलकर राख हो गई है। जिसका अनुमान लगाया जा रहा है। सबसे ज्यादा क्षति अनाज के जलने से हुई है जिसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। प्रशासन से राहत की मांग की जा रही है। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट

Suggested News