बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अभी-अभी : गोपालगंज में राजद नेता को मारी गोली, हालत गंभीर

अभी-अभी : गोपालगंज में राजद नेता को मारी गोली, हालत गंभीर

GOPALGANJ : अभी-अभी गोपालगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां राजद नेता को अपराधियों ने गोली मार दी है। घटना में गंभीर रुप से घायल नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज  युवा राजद नेता  मुन्ना श्रीवास्तव आज अहले सुबह मार्निग वॉक पर निकले थे। बताया जा रहा है कि मुन्ना श्रीवास्तव थाने रेलवे स्टेशन के नजदीक टहल रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार अपराधी पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। 

घटना में गंभीर  रुप से घायल मुन्ना को तत्तकाल स्थानीय अस्पताल ले जाया  गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया है। 

इधर घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News