बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बारिश के कारण गिरा कच्चा मकान, एक महिला की मौत, एक गंभीर रुप से घायल

बारिश के कारण गिरा कच्चा मकान, एक महिला की मौत, एक गंभीर रुप से घायल

Sasaram : जिले चेनारी थाना क्षेत्र के सदोखर गांव से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक कच्चा मकान गिर जाने से उसमें दबकर एक महिला की मौत हो गई है। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि सदोखर निवासी गणेश बिंद अपनी 50 वर्षीय पत्नी प्यारी देवी के साथ कच्चे के मकान में सोए थे। बीती देर रात से हो रही बारिश के कारण उनका कच्चा मकान गिर गया। जिसके मलबे में दबकर प्यारी देवी की मौत हो गई। वहीं गणेश विंद गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल गणेश विंद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कारया गया है। 

वही घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुटी है। 

सासाराम से राजू कुमार की रिपोर्ट

Suggested News