बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर के इस मुखिया को झारखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाम बदलकर एक व्यवसायी को लगाया था 48 लाख का चूना

कैमूर के इस मुखिया को झारखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाम बदलकर एक व्यवसायी को लगाया था 48 लाख का चूना

Kaimur : जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के डंडवास पंचायत के मुखिया राजेश प्रजापति को झारखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार है। मुखिया राजेश प्रजापति पर अपना नाम बदलकर रांची के एक व्यवसाई से दवा के कारोबार में भारी डिस्काउंट दिलाने के नाम पर 48 लाख रुपये ठगी करने का है आरोप।


कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया मुखिया को रांची से कैमूर लाया गया है। पूछताछ की जा रही है। मुखिया के पास से  छह लाख रुपया रिकवर हुआ है। मुखिया 48 लाख की जगह 15 लाख लेने की बात बताई है और पैसे के लेनदेन का मामला बता रहे हैं । मामले की जांच की जा रही है।  

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि मुखिया राजेश प्रजापति ने रांची के एक रमेश अग्रवाल नामक टाइल्स कारोबारी अपने दवा का बड़ा व्यवसायी बताया था। मुखिया ने स्वंय को बनारस का निवासी और अपना नाम सोनू सिंह बताया था। 

राजेश प्रजापति ने टाइल्स कारोबारी को दवा के व्यवसाय में ज्दाया मुनाफा होने की बात कर उससे जुड़ने को कहा। जिसके बाद रमेश अग्रवाल ने दवा के कारोबार के लिए 48 लाख रुपये जुटाए। रमेश अग्रवाल के अनुसार मुखिया प्रजापति ने धोखे से उसके वह पैसे गबन कर लिये।

इस मामले को लेकर रमेश अग्रवाल ने राजेश प्रजापति उर्फ सोनू सिंह के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया था। 

कैमूर से देवव्रत की रिपोर्ट 

Suggested News