बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में पेड़ से टकराई स्कार्पियो, दम्पत्ति की मौके पर हुई मौत, दो गंभीर रुप से जख्मी

कैमूर में पेड़ से टकराई स्कार्पियो, दम्पत्ति की मौके पर हुई मौत, दो गंभीर रुप से जख्मी

KAIMUR : जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के भरखर गांव के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। जिसमें एक दंपति की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि दूसरा दंपति बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने घायल को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया। जहां उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रामगढ़ के गोड़सरा के चारों लोग मोहनिया के हाई स्कूल से टीका लेकर वापस रामगढ़ के गोड़सरा अपने घर जा रहे थे। तभी भरखर गांव के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। 

स्कार्पियो सवार दंपति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, दुसरा दम्पति घायल हो गया। घायलों का अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 

Suggested News