बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर पुलिस ने मुसहर गिरोह के 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार, कई मामलों में पुलिस को थी तलाश

कैमूर पुलिस ने मुसहर गिरोह के 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार, कई मामलों में पुलिस को थी तलाश

KAIMUR : जिले  में अंतरजिला मुसहर चोर गिरोह के 4 सरगना को कैमूर पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गुरुवार को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया है। गुरुवार को पूरे मामले की जानकारी देते हुए भभुआ एसडीपीओ सुनीता कुमारी ने बताया कि अंतरजिला मुसहर चोर गिरोह पिछले एक साल के भीतर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 6 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। इस मामले में विभिन्न थानों में दर्ज कांडों के उद्भेदन के लिए कैमूर एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। जिसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों के थानाध्यक्ष के अलावा डीआईओ की टीम को भी शामिल किया गया। तकनीकी आधार पर अनुसंधान शुरू हुआ तो मामला बेनकाब हुआ। 


उन्होंने बताया की हाल ही में करमचट थाना कांड संख्या 27/ 2022 को चोरी की घटना घटित हुई थी। जबकि इसके पहले मोहनिया, करमचट और बेलाव थाना क्षेत्र में भी चोरी की बड़ी घटना घटित हुई थी। इस मामले में पुलिस ने मिठाई मुसहर शिवसागर रोहतास, राजू मुसहर बोलाव रामएकबाल मुसहर और सुरेंदर मोहनिया कैमूर को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से मोबाइल और चोरी का सामान बरामद हुआ है। इस गिरोह में कुल 4 सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। शेष 3 लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

आपको बता दें कि यह गिरोह जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के गांव में चोरी की बड़ी घटनाओं को अंजाम देते थे। जिले में लगातार घटित हो रही चोरी की घटनाओं के बाद एक विशेष टीम गठित की गई और विशेष टीम ने सुरागरसी करते-करते इस गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया। कैमूर जिले के बाहर इनके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है या नहीं इस बारे में भी पुलिस तहकीकात कर रही है।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 

Suggested News