बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांति सिंह ने उपेन्द्र कुशवाहा पर उठाए सवाल, पूछा- कितने दिन रहेंगे महागठबंधन में ?

कांति सिंह ने उपेन्द्र कुशवाहा पर उठाए सवाल, पूछा- कितने दिन रहेंगे महागठबंधन में ?

SASARAM:  उपेन्द्र कुशवाहा की महागठबंधन में एंट्री ने कई लोकसभा क्षेत्र के समीकरण को बिगाड़ दिया है।  टिकट कटने के डर से उस क्षेत्र के राजद नेता असहज महसूस कर रहे हैं। राजद की वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांति सिंह ने उपेन्द्र कुशवाहा की महागठबंधन में एंट्री पर सवाल खड़े करते हुए पूछा है कि वे बताएं कितने दिन महागठबंधन में रहेंगे। 

राजद की बड़ी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में महिला राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कांति सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के महागठबंधन में आगमन पर खुद सवाल उठा रही हैं तथा पत्रकारों से कह रही हैं कि आप लोग कुशवाहा से सवाल पूछिए कि वह महागठबंधन में आखिर कितना दिन रहेंगे?

कुशवाह- कांति आमने-सामने

बता दें कि रोहतास जिला के नोखा में आयोजित एक कार्यक्रम में आज उपेंद्र कुशवाहा तथा कांति सिंह एक ही कार्यक्रम में आमने-सामने थी। चुकी दोनों एक ही लोकसभा क्षेत्र काराकाट से पिछले चुनाव में उम्मीदवार थे। कांति सिंह काराकाट से राजद उम्मीदवार थी और उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें एक लाख से अधिक मतों से हराया था ऐसे में काराकाट सीट को लेकर द्वंद देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में ये लड़ाई और तेज होगी।

कांति सिंह के सवाल

जब कान्ति सिंह से पत्रकारों ने पूछा गया कि उपेंद्र कुशवाहा कह रहे हैं कि हम लोग एनडीए का बिहार में खाता भी नहीं खुलने देंगे, तो इस सवाल पर कांति सिंह ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा खुद कितने दिन तक महागठबंधन में रहेंगे, ये तो बताये ।  कान्ति सिंह ने पत्रकारों से कहा कि यह सवाल आप लोगों को कुशवाहा से पूछना चाहिए। 


Suggested News