बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरा में बर्थडे पार्टी में शराब पीने के बाद हुई केबी की हत्या, पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमित को किया गिरफ्तार

आरा में बर्थडे पार्टी में शराब पीने के बाद हुई केबी की हत्या, पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमित को किया गिरफ्तार

ARA : 6 अक्टूबर को नगर थाना क्षेत्र के शिवगंज मे मन रहे बर्थ डे पार्टी मे नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला का रहने वाला जितेंद्र कुमार उर्फ के बी उम्र लगभग 35 वर्ष पिता शिव बालक प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए एक चुनौती थी। 

इस हत्याकांड को लेकर भोजपुर एस पी संजय कुमार सिंह ने टीम गठित कर कांड का खुलासा और अपराधियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। जिसके बाद गठित टीम का नेतृत्व कर रहे सहायक पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने कांड के उद्भेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कारवाई तेज कर दी। बढ़ते पुलिस के दबाव मे आकर हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुमित कुमार पिता तारकेशवर सिंह फरहदा थाना सिन्हा वर्तमान पता महावीर टोला थाना नगर ने भोजपुर एस पी संजय कुमार सिंह के सामने रविवार को आत्म समर्पण कर दिया। 

जिसके बाद भोजपुर एसपी ने आरोपी से गहन पूछताछ कर घटना का कारण और घटना मे शामिल अन्य आरोपियों की भी जानकारी दी। हत्या करने का कारण पूछने पर आरोपी ने बताया की बर्थ डे पार्टी मे शराव का सेवन किया गया था। नशे मे धुत होने के बाद दोनो मे पहले गाली गलौज हुआ। जिससे नाराज हत्या कांड का मुख्य आरोपी सुमित कुमार ने मृतक जितेंद्र कुमार उर्फ के बी का ही पिस्टल निकाल कर गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। 

घटना को अंजाम देने के बाद सभी लोग फरार हो गए। सोमवार को भोजपुर एस पी संजय कुमार सिंह ने पुरे मामले की जानकारी देते हुए कहा की घटना मे शामिल अन्य सभी आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

आरा से रविन्द्र की रिपोर्ट

Suggested News