बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छठ व्रतियों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं केजरीवाल,दिल्ली सरकार का हिन्दू विरोधी एजेंडा सामने आया : रालोजपा

छठ व्रतियों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं केजरीवाल,दिल्ली सरकार का हिन्दू विरोधी एजेंडा सामने आया : रालोजपा

NEW DELHI : दिल्ली सरकार के द्वारा आईटीओ घाट पर बिहारियों को छठ पूजा करने पर प्रतिबंध लगाने पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने कड़ा एतराज जताया है। रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने केजरीवाल सरकार को हिंदू विरोधी बताते हुए कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ पर प्रतिबंध लगा कर अरविंद केजरीवाल ने करोड़ों बिहारियों के धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। 

उन्होंने कहा की लोक आस्था के महापर्व छठ के नाम पर राजनीति करना बहुत ही शर्मनाक है। दिल्ली सरकार बिहारियों के साथ दोहरा व्यवहार कर रही हैं। रालोजपा प्रवक्ता ने बताया कि  दिल्ली में लाखों छठ व्रती महिलाएं छठ पूजा करने के लिए इधर उधर भटक रही हैं। लेकिन दिल्ली सरकार लोगों के लिए घाट का इंतजाम करने के बजाए उन्हें छठ पूजा करने से रोक रही है. जिससे बिहारवासियों में काफी रोष हैं। बिहार के लोग दिल्ली सरकार के इस कुकृत्य के लिए आम आदमी पार्टी  को कभी माफ़ नहीं करेंगे।

श्रवण अग्रवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द पर तंज कसते हुऐ सवाल किया कि जब छठ पूजा के लिए कृत्रिम घाटों की व्यवस्था की जा सकती है तो यही पूजा यमुना तट पर नहीं क्यों नहीं की जा सकती। जहां पर बहता पानी है। उन्होंने कहा कि नदी तट पर बहते पानी में खड़े होकर छठ पूजा करने की विधि है।  उन्होंने कहा कि बिहारवासियों को यमुना घाट पर छठ पूजा से रोकना उनकी धार्मिक आस्था का हनन है जिसका रालोजपा पुरजोर विरोध करती है।

रंजन की रिपोर्ट 


Suggested News