भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमेरिटस चेयरमैन केशब महिंद्रा का निधन, आनंद महिंद्रा ने उनसे सीखा था बिजनेस

भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमेरिटस चेयरमैन केशब महिंद्रा का निधन, आनंद महिंद्रा ने उनसे सीखा था बिजनेस

DESK : कुछ दिन पहले ही  फोर्ब्स की 2023 की बिलेनियर्स लिस्ट में उन्हें भारत के 16 नए अरबपतियों में शामिल किए केशब महिंद्रा का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है। केशब महिंद्रा महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमेरिटस चेयरमैन थे। वे अपने पीछे 1.2 अरब डॉलर की संपत्ति छोड़ गए हैं. उन्होंने 44 वर्षों तक महिंद्रा ग्रुप का नेतृत्व करने के बाद 2012 में चेयरमैन का पद छोड़ दिया था। केशब महिंद्रा देश के सबके उम्रदराज अरबपति बनाया गया है।

1947 में पहली बार पिता की कंपनी से जुड़े

दिवंगत Keshub Mahindra ने 1947 में अपने पिता की कंपनी में काम करना शुरू किया था. लगगभग दो दशक बाद बाद 1968 में उन्हें महिंद्रा ग्रुप का चेयरमैन बनाया गया था. 44 साल तक कंपनी की बागडोर संभालने के बाद  केशब महिंद्रा ने 2012 यह जिम्मेदारी संभाली। जिसके बाद कंपनी की जिम्मेदारी अपने भतीजे उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सौंप दी। साल 2012 में उनके ग्रुप चेयरमैन पद से रिटायर होने के बाद आनंद महिंद्रा को ये जिम्मेदारी मिली थी। वहीं केशब अभी तक वह सिर्फ महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के चेयरमैन एमेरिटस थे।

केशब महिंद्रा को कई सरकारी समितियों में शामिल किया गया था. इसमें केंद्रीय उद्योग सलाहकार परिषद समेत कई कमिटी शामिल रहीं. केशब महिंद्रा SAIL, TATA STEEL, TATA CHEMICALS, Indian Hotels, IFC और ICICI समेत कई दिग्गज कंपनियों के बोर्ड और काउंसिल में भी काम किया


Find Us on Facebook

Trending News