बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार से अगवा कर किशोरी को ले गया बेंगलुरु, जबरन रचाई शादी और यौन शौषण भी किया

बिहार से अगवा कर किशोरी को ले गया बेंगलुरु, जबरन रचाई शादी और यौन शौषण भी किया

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर सकरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर की रहने वाली 17 वर्षीय एक किशोरी को गांव के कुछ युवकों ने मिलकर तीन महीने पहले अगवा कर लिया था। उस समय वह कोचिंग जा रही थी। रास्ते से ही चारपहिया से आरोपियों ने उसे उठा लिया। फिर वहां से महुआ का रहने वाला राहुल कुमार उसे अपने साथ बेंगलुरु ले गया। वहां उसके साथ जबरन मंदिर में शादी रचाई और कई दिनों तक यौन शौषण करता रहा। पीड़िता विरोध करती और घर जाने की जिद करती थी तो उसके साथ मारपीट करता था। उसे धमकी भी देता था। एक कमरे में उसे पूरे दिन बंद करके रखता और मोबाइल भी नहीं देता था। ताकि वह किसी से बात कर सके। 

इस बीच पीड़िता ने चुपके से आरोपी का मोबाइल लेकर अपनी बहन को कॉल किया और पूरी बात बताई। यहां तक कि उसे अपना लोकेशन भी बता दिया। इस बात की जानकारी आरोपी को लग गई। उसके साथ जमकर मारपीट किया। इस बीच वह किसी काम से बाहर निकला। पीड़िता किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकली और अपने घर पहुंची। 

परिजनों ने की थी अपहरण की प्राथमिकी

 किशोरी के पिता ने तीन महीने पहले अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराया थी। इसमें गांव के ही रामबाबू और रमन को आरोपी बनाया था। उनलोगों को तीसरे युवक राहुल के संबंध में उस समय जानकारी नहीं थी। जब पीड़िता वहां से भागकर घर पहुंची तो उसने मुख्य आरोपी राहुल के संबंध में जानकारी दी। बताया कि रामबाबू और रमन ने मिलकर उसे अगवा किया था। फिर उसे राहुल को सौंप दिया था। वहां से राहुल उसे बहलाकर बेंगलुरु ले गया था। 

कोर्ट में बयान होगा दर्ज 

: किशोरी के लौटने के खबर पुलिस तक पहुंची। बरियापुर ओपी पुलिस ने किशोरी को अभिरक्षा में लिया। पूरे घटना के संबंध में जानकारी ली। अब उसका कोर्ट में बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है। पुलिस का कहना है की आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Suggested News