बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिन दहाड़े स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा का अपहरण, मचा हड़कंप

दिन दहाड़े स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा का अपहरण, मचा हड़कंप

NEWS4NATION DESK : स्कूल जा रही 15 वर्षीय एक छात्रा का दिन-दहाड़े अपहरण कर लिया गया है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि सहारनपुर जिले के आज सुबह तकरीबन 9 बजे के आसपास एक 15 वर्षीय छात्रा साइकिल से स्कूल जा रही थी। 

उसी दौरान जैसे ही वह मीरपुर रेलवे फाटक पर पहुंची तो पहले से ही एक लाल रंग की कार में तीन युवक घात लगाए बैठे थे। युवती उनकी कार के पास से निकली तो तीनों ने उसे साइकिल से गिरा दिया और उसका मुंह बांधकर कार में डालकर लेगए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।
 
 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन उससे पहले ही बदमाश फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच और अपह्ताओं की तलाश में जुटी है। 

पुलिस का कहना है कि आसपास के इलाके की पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। छापेमारी जारी है। जल्द ही छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया जायेगा। 

इधर छात्रा के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान है। 


Suggested News