BIHAR NEWS : अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

BHAGALPUR : भागलपुर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के भैरवा तालाब के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान कंपनी बाग निवासी सुभाष मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाबत मृतक के भाई अरविंद कुमार मंडल ने बताया कि आज सुबह उसका भाई मजदूरी करने भरवा तालाब जा रहा था। 

इसी दौरान स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत भैरवा तालाब में चल रहे काम के दौरान तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसका भाई बुरी तरह जख्मी हो गया। 

जिसे इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट